Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ऑपरेशन शील्ड के तहत आज होगी मॉक ड्रील

चिन्हित स्थानों पर 15 मिनट ब्लैक आउट रहेगा

झुंझुनूं, (28 मई 2025)। निदेशालय नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार गुरूवार 29 मई को द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ‘ऑपरेशन शील्ड’ का आयोजन किया जाएगा। झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर चिन्हित स्थान पर होने वाली इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना है। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि चिन्हित स्थानों पर 15 मिनट ब्लैक आउट किया जाएगा। जिस के बारे में नागरिकगण अनावश्यक भयभीत नहीं होवें। मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, स्वयंसेवकों, एवं स्थानीय प्रशासन, एन.सी.सी, एन.एस.एस, एनवाईकेएस, स्काउटस व गाइड्स के युवा स्वयंसेवक भागीदारी निभाएंगे। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य ने संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में एएसपी देवेंद्र सिंह, एसडीएम हवाई सिंह यादव, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, तहसीलदार महेन्द्र सिंह मूंड, फायर ऑफिसर बुलकेश भांबू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी छोटेलाल गुर्जर, एडीईओ रविंद्र कृष्णियां, सीओ स्काउट महेश कालावत, एवीवीएनएल एसई महेश कुमार मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.