Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़, (21 माई 2025)। आज बाजार में पूर्व चैयरमेन सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य अतिथि वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया व विशिष्ट अतिथि यूएन एस आई के प्रदेश संगठन मंत्री यस डैला थे। चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। उपस्थित सभी नागरिकों ने पुष्प अर्पित किए। अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिये हैं। इन्दिरा गांधी व राजीव गांधी को देश वासियों के दिल से कभी भुलाया नहीं जा सकता। जगदेव सिंह खरड़िया ने कहा कि आज कुछ लोग देश भक्तों को गद्दार व गद्दारों को देश भक्त प्रमाणित करने का प्रयास कर रहे हैं जो देश के लिए घातक है।जो लाखों लोग देश व समाज के लिए शहीद हो गये। उनका इतिहास में कहीं वर्णन नहीं है। उनके बिना देश का इतिहास अधूरा है।इस अवसर पर पूर्व बैंक मैनेजर बाबूलाल बड़गुजर, रामजीलाल सैनी अध्यक्ष सोसायटी ग्राम सेवा सहकारी समिति, इन्द्र कुमार चेतिवाल, राजेश जोशी, बनवारीलाल, ओमप्रकाश कौशिक,किशोर लाल गोगावत, शिवकुमार सोनी, अजमद खान, प्यारेलाल सैनी, कालुराम चन्देलिया, करण चंदेलिया, रवि बावरिया, सलीम खान, मुकेश बाकोलिया, रणधीर सिंह पूर्व पार्षद, राजेंद्र गहलोत, कृष्ण कासनी, दिनेश बाकोलिया, दिनेश शर्मा, अजय कुमार, उमेद टेलर, रविकुमार शर्मा,भगतुराम संतलाल शर्मा,लीलाधर सैनी,शंकर सैनी, हुकमीचंद सैनी si, रोशन गुरु, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जोशी ने किया।