Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सूरजगढ़,(10 मई 2025)। आज प्रातः 5.15 बजे सरिता लूनायच के सौजन्य से, योगाचार्य डाक्टर प्रितम सिहं खुगांई के निर्देशन में वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया की अध्यक्षता में आकाश निःशुल्क योग केंद्र रेलवे लाइन के पास बुहाना रोड़, सूरजगढ में हवन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्या सुदेश खरड़िया व मुख्य अतिथि पतंजलि राज्य प्रभारी पवन सैनी झुंझुनूं थे। इस अवसर पर चिड़ावा तहसील प्रभारी डॉ. गणेश चेतीवाल, ओमप्रकाश शर्मा, हीरालाल बुडानिया, बाबूलाल बडगुर्जर, मनेश पुनिया, रेणु शर्मा, जगत सिंह, सुनील देवी, चन्द्रमुखी, राधिका, गुंजन, रौनक,किरण देवी जयललिता, नेहा कुमारी, आशा डाबला, पूनम शर्मा, सुनीता काजला, निशा, रणबीर पुनिया, हिमांशु, मोहित, पवन, कोमल, मीरा देवता, तन्मय, सुमन काजला के अलावा अनेक योग साधक उपस्थित थे।