Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (28 अप्रेल 2025)। झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू को काटली नदी बचाने व इसके संरक्षण की मांग का ज्ञापन दिया गया।
सरस्वती रूरल एन्ड अरबन डवलपमेंट सोसाइटी झुंझुनूं द्वारा जारी काटली नदी बचाओ जन अभियान सयोंजक सुभाष कश्यप ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में झुंझुनूं विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पेश कर राज्य की सभी नदियों व जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर स्थाई समाधान की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश चनाना, महेंद्र सिंह मयंद, युवा मोर्चा के नरेंद्र पिलानिया लक्ष्मणगढ़, चन्द्रभान नाई नालोट, पारस जैन बेगू, मोहन सिंह मेहरा सोप, विकास शर्मा बस्सी, राजवीर सिंह राजावत बसेड़ी आदि प्रमुख थे।