Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पहलगाम (कश्मीर) में आतंकी हमला एक अमानवीय कायराना और घिनौना कृत्य

झुंझुनूं, (23 अप्रैल 2025)। पहलगाम (कश्मीर) में हुआ आतंकी हमला एक अमानवीय कायराना और घिनौना कृत्य है। निहत्थे पर्यटकों को धार्मिक पहचान पूछकर निशाना बनाना सिर्फ इन्सानियत पर हमला ही नहीं, बल्कि उस सुनियोजित आतंकी साजिश का हिस्सा है, जिसका मकसद भारतीय समाज में पहले से मौजूद इस साम्प्रदायिक तनाव को और भड़काना है। शहीद भगत सिंह विचार मंच झुंझुनूं इस हमले की कठोरतम शब्दों में घोर निन्दा करता है। इस हमले की मंशा भारतीय समाज को भीतर से तोड़ना, हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच अविश्वास और घृणा की खाई को और चोड़ा करना, ताकि समाज को विभाजित और कमजोर किया जा सके। भारतीय समाज पहले ही एक बारूद के ढ़ेर पर बैठा है। ये आतंकी उस पर चिंगारी डालने का काम कर रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस नापाक इरादे को देश के भीतर मौजूद कुछ साम्प्रदायिक ताकतें भी आगे बढ़ा रही हैं। लेकिन इस अंधेरे में एक उम्मीद की लौ भी दिख रही है, पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में आम नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर शान्ति मार्च निकाला और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया है। इस अमानवीय हमले की कई प्रगतिशील और अमनपसंद मुस्लिम संगठनों ने भी कड़ी निन्दा की है। इन संगठनों ने साफ कहा है कि ऐसा कृत्य इस्लाम और इन्सानियत दोनों के खिलाफ है। इसका जबाब गोली नहीं, एकता ही हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.