Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

एबीएन स्कूल का प्रवासियों ने किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन की मुक्त कंठ से सराहना की

झुंझुनू (12 अप्रैल 2025)। झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित चुना का चौक राणी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल का अवलोकन मुंबई, जयपुर, पुणे एवं नेपाल से झुंझुनू प्रवास के दौरान आए प्रवासियों ने किया।
स्कूल आगमन पर मुंबई से सीए दीनबन्धु जालान, अशोक तुलस्यान, सुरेन्द्र गाडिया, अंजनी गाडिया, पवन केडिया, जयपुर से रमेश जगनानी, रमाकान्त तुलस्यान, सुधीर गाडिया, राधेश्याम ढंढारिया, विजय मित्तल पुना, नन्दकिशोर केडिया नेपाल, वीना जालान, अनीता तुलस्यान, बबीता गाड़िया, सविता गाड़िया, सरला जगनानी, उषा ढंढारिया का स्कूली छात्राओं द्वारा तिलकार्चन कर स्वागत किया गया एवं सभी ने स्कूल परिसर में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।
स्कूल प्रबंध समिति की ओर से सचिव परमेश्वर हलवाई, सदस्य डॉक्टर डीएन तुलस्यान, प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार शर्मा एवं प्राचार्या अनीता मंहमिया ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण के साथ दुपट्टा औढाकर स्वागत अभिनंदन किया।
सभी आगंतुको में अधिकांश एबीएन स्कूल के पूर्व छात्र थे जिन्होंने अपनी पुरानी यादों को एक दूसरे से साझा करते हुए खूब हंसी मजाक किये एवं स्कूल की तरक्की देखकर खुश हुए उन्होंने लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, छोटे बच्चों की नर्सरी व पीजी क्लासेस, स्मार्ट क्लासरूम, खेल भवन इत्यादि देखकर मुक्त कंठ से प्रबंध समिति की सराहना की।
विदित है कि हमारे प्रवासीजनों की बात ही निराली है, उनका अपनी कर्मभूमि से जब भी जन्मभूमि झुंझुनू आगमन होता है वह न केवल स्कूल, कॉलेज अपितु विभिन्न धार्मिक सामाजिक संस्थाओं में आते हैं, अपना भरपूर सहयोग देते हैं और पुरानी यादो को एक दूसरे से साझा करते हैं। निश्चय ही झुंझुनू विकास में प्रवासीजनों की भूमिका अहम एवं अनुकरणीय है। हमें गर्व है हमारे प्रवासी बंधुओ पर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.