Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में हुआ कन्वॉकेशन व रैंकर्स सेरेमनी का आयोजन

गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टीज एवं परिवारजन कार्यक्रम में शामिल हुये

झुंझुनूं (7 अप्रैल 2025)। चूणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल झुंझुनू में सोमवार को कन्वॉकेशन व रैंकर्स सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में गिन्नी देवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट के ट्रस्टीज एवं परिवारजन में मुख्य अतिथि राजकुमार खेतान, विशिष्ट अतिथि शिशिर खेतान, नीरज खेतान, लीटील मास्टर मानव खेतान, स्कूल सचिव परमेश्वर लाल हलवाई, डॉ डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया व कैलाश चंद्र सिंघानिया के सानिध्य में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात पधारें हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का परम्परागात रूप से साफा व दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह के साथ एक पुस्तक भेंट कर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात स्कूल सचिव ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से विद्यालय की प्रगति के बारे में चर्चा की व खेतान परिवार व सभी अभिभावकों को सादर उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों ने इस अवसर पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया व खूब तालियां बटोरी। नर्सरी, एलकेजी व युकेजी के सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कक्षा 1-4, व 6 और 7 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एबीएन की पूर्व छात्रा पलक शर्मा का इंडियन नेवी में चयन होने पर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार खेतान ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के द्वारा किए जा रहें प्रयासों की प्रशंसा की व कहा कि आदर्श बाल निकेतन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है व बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने सभी अतिथियों व अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या अनिता मंहमिया एवं खेतान ट्रस्ट के व्यवस्थापक श्यामसुंदर शर्मा सहित अभिभावक व अन्यजन बडी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.