Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (6 अप्रैल 2025)। आज झुंझुनू जिले की अपनी यात्रा के दौरान अलसीसर महल में शिक्षा पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आने वाले जन्मोत्सव के उपलक्ष में उनको श्रद्धांजलि देते हुए उनके भव्य चित्र का विमोचन किया।
डॉ अंबेडकर को याद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर भारत मां के सच्चे सपूत थे जिन्होंने राष्ट्र भाव का मंत्र हम सबको दिया उन्होंने अपने जीवन में राष्ट्रवाद के माध्यम से भारत मां को अपनी सेवाएं अर्पित की डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में अपनी सेवाओं के माध्यम से देश को हमेशा याद रहेंगे खासकर समाज के एक विशेष वर्ग के लिए जो अछूत थे जो निर्धन थे जो समाज की धारा से कटे हुए थे।
उन लोगों के लिए उन्होंने शिक्षा के माध्यम से जो अलग जगाई और शिक्षा के माध्यम से उन लोगों का जो जीवन स्तर उठा वह भारतीय समाज में भारत मां की सच्ची सेवा है।
डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा की डॉक्टर अंबेडकर के 134 में जन्म दिवस के उपलक्ष में डॉ अंबेडकर विकास समिति का प्रयास प्रशंसनीय है जो डॉक्टर अंबेडकर की संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है इसके अध्यक्ष महेश जीनगर भी धन्यवाद के पात्र है।
हम सब आज उनको श्रद्धा से याद कर रहे हैं खासकर देश में आज जो माहौल बना हुआ है इस माहौल में डॉक्टर अंबेडकर का राष्ट्रवाद हमें देश की सच्ची सेवा करने की ओर अग्रसर करता है आज भारत मां को उसके परम वैभव पर ले जाने का मंत्र डॉक्टर अंबेडकर ने हमें दिया जिसे हम कभी भूल नहीं सकते।
उन्होंने कहा की धारा 370 का भीमराव अंबेडकर ने विरोध किया था उस समय में ,,,और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को कश्मीर से खत्म कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है जिसे इतिहास हमेशा याद रखेगा।
चित्र विरोचन के अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी भाजपा नेता विसंबर पूनिया, भाजपा नेता महेश जीनगर, भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया या पूर्व सभापति खालिद हुसैन, भाजपा महामंत्री सरजीत चौधरी, कैलास हाकिम सहित सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डॉक्टर अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष महेश जीनगर को बधाई देते हुए कहा डॉक्टर अंबेडकर विकास समिति झुंझुनू डॉक्टर अंबेडकर के संदेश को घर-घर तक पहुंचाये और बाबा साहब की शिक्षा को जन जन पहुंचाएं इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।