Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में स्वर्गीय सीताराम जी केडिया की पुण्य समृति में मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन

झुंझुनू,(6 अप्रैल 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में रविवार को स्वर्गीय सीताराम जी केडिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी गायत्री देवी एवं उनके सुपुत्र लायन सुरेंद्र केडिया एवं रविंद्र केडिया के आर्थिक सौजन्य से मधुमेह चिकित्सा शिविर पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें 55 रोगियों का पंजीकरण कर उनकी ब्लड शुगर, बीपी की निशुल्क जांच की गई एवं क्लब के सेवा भावी लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां एक माह की निशुल्क दी गई।

लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर एवं माह के प्रत्येक रविवार को बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू पर प्राप्त 9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाता है के क्रम में बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में आज 28 रोगियों का पंजीयन कर क्लब के सेवाभावी लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को क्लब मेडिसिन बैंक से सात दिवस की निशुल्क प्रदान की गई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, क्लब सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, लायन शकुंतला पुरोहित, लायन डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, ला. राम प्रताप कुमावत ला. महिपाल सिंह, ला. विनीता शर्मा, ला.भागीरथ प्रसाद जांगिड़, ला. डॉक्टर एनएस नरूका, एमजेएफ ला. डॉक्टर डीएन तुलस्यान, लायन सुरेंद्र केडिया, लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, रविंद्र केडिया सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक ला. महिपाल सिंह एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर की संयोजिका लायन विनीता शर्मा थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.