Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (24 मार्च 2025)। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आहान पर संयुक्त महासंघ झुंझुनूं के जिलाघ्यक्ष उम्मेद सिंह महला के नेतृत्व में पशुपालन विभाग में कार्मिको पर दमनात्मक कार्यवाही के सम्बन्ध को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार व मुख्य सचिव महोदय राजस्थान सरकार के नाम जिला मुख्यालय जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपा। पशुपालन विभाग के कुछ अव्यवहारिक नवाचारो के कारण विगत 6 माह से भय का वातावरण बना हुआ है जिससे विभाग के अधिकारियो/ कर्मचारियों ऐसा आक्रोश बना हुआ है। विभाग के शासन सचिव द्वारा बलपूर्वक उक्त व्यवस्था को लागु करने के उद्द्श्ये से विभाग के लगभग 30 निर्दोष कार्मिको को अकारण निलंबन कर विभाग में तनाव उत्पन्न कर दिया है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ में निर्णय लिया है की दो दिवस में पशुपालन विभाग के निर्दोष कार्मिको की निलंबन बहाली तथा दोषी अधिकारियो पर ठोस अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी 26 मार्च 2025 से फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में समस्त ऑनलाइन कार्यो का बहिष्कार किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।
ज्ञापन दिये जाने के समय गजेन्द्र सिंह जिला मंत्री, नरेन्द्र झाझड़िया कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश नूनियां कार्यालय मंत्री, मुकेश चोराशिया प्रचार मंत्री, बनवारी लाल जिला मंत्री पशुपालन, प्रमोद कुमार, रामकरण चाहर, लालाराम जी, दीपक लोटासरा, सुरेन्द्र, लक्ष्मीनारायण शर्मा, अनुज राठी, नगेन्द्र सिंह सहित पशुपालन विभाग के अनेकों कर्मचारी उपस्थित रहे।