Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मेड़ता में मनरेगा के तहत 2019-20 से 2023-24 तक लगभग 1 करोड 80 लाख कार्य दिवसों का रोजगार उपलब्ध कराया – ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
जयपुर, (7 मार्च 2025)। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेडता की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक 1 करोड़ 79 लाख 92 हजार 5 सौ कार्य दिवसों का रोजगार उपलब्ध करवाया गया है तथा पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है।
ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मेड़ता विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति मेड़ता में 24.17 लाख एवं रियांबड़ी 18.23 लाख मानव दिवस सृजित कर रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक की अवधि का कोई भुगतान बकाया नहीं है।
इससे पहले विधायक लक्ष्मण राम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मेडता की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की अवधि में श्रमिकों को 1 करोड़ 79 लाख 92 हजार 5 सौ कार्य दिवसों का रोजगार उपलब्ध करवाया जाकर पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है। उन्होंने वर्षवार व ग्राम पंचायतवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मेडता में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की अवधि में ग्राम पंचायतों में करवाये गये कार्यों की संख्या व उन पर व्यय श्रम एवं सामग्री मद की राशि का वर्षवार व ग्राम पंचायतवार संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।