Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में 22 महाविद्यालयों के 92 प्रतिभागियों ने लिया भाग

तोदी महाविद्यालय में आयोजित हुई कमला देवी भगवानदास तोदी स्मृति प्रतियोगिता

लक्ष्मणगढ़ (9 फरवरी 2025)। स्थानीय भगवानदास तोदी पी.जी. महाविद्यालय में रविवार को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन.एस. नाथावत ने बताया कि कमला देवी भगवानदास तोदी स्मृति राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का विषय चुनावों में राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त सुविधाओं का प्रलोभन लोकतंत्र के लिए खतरा था। इसमें सीकर, चूरू, रतनगढ़, लाडनूं, नवलगढ़ तथा लक्ष्मणगढ़ के विभिन्न 22 महाविद्यालयों के 92 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के रूप में क्रमशः 11000, 7100 व 5100 रूपए से महाविद्यालय वार्षिकोत्सव पर प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक महेश कुमार अग्रवाल व सहसंयोजक मनीष देव मील के निर्देशन में हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.