Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

इस्कॉन मंदिर में भूमितल की छत की भराई का हरि भक्तों द्वारा शुभारंभ

झुंझुनू (22 जनवरी 2025)। जय श्रील प्रभुपाद भगवान श्री कृष्ण की कृपा से हम सब के अपने श्री श्री राधा मदनगोपाल गौर हरि मंदिर (निर्माणाधीन) फौज का मौहल्ला झुंझुनू मे बुधवार प्रातः 8 बजे भूमितल की छत की भराई (slab casting) हेतु मंदिर प्रांगण में विधि विधान के साथ हरि भक्तों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से पूजन किया गया।

इस्कॉन मंदिर के हरि भक्त राधा मदन मोहन दास, नवीन कांति दास, प्रमोद शर्मा प्रभु, सोमवीर प्रभु के साथ-साथ ठेकेदार नितेश राधेश्याम मोरवाल, अनिल ओमप्रकाश मोरवाल, पवन केजडीवाल, परमेश्वर हलवाई, पवन अग्रवाल गुढ्ढावाला, अनिल केड़िया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, रुपेश तुलस्यान, वृंदावन से आए अन्य सभी हरि भक्तों की उपस्थिति में अपने अपने हाथों से भूमितल की छत की भराई के लिए बजरी, सीमेंट, रेती एवं कंक्रीट का माल मिक्सर मशीन में डालकर शुभारंभ किया।

विदित है कि दुनिया के 160 देशों में 800 से अधिक मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र स्थापित होने के बाद अब इस्कॉन मंदिर व सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कार्य शेखावाटी के झुंझुनू में तिवारी की बगीची, फौज का मौहल्ला, मोदियों की जाॅव में शेखावाटी के पहले इस्कॉन मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जो कि दस करोड़ की लागत से तीन साल में बनकर तैयार होगा।

इस्कॉन मंदिर के हरि भक्त राधा मदन मोहन दास एवं नवीन कांति दास ने बताया कि मुट्ठी भर चावल के बदले श्री कृष्ण ने बिना आग्रह ही सुदामा को धन वैभव से परिपूर्ण कर दिया था। अब यह अवसर झुंझुनू के हरि भक्त भी पा सकते हैं, इसके लिए मंदिर निर्माण में मासिक दान देकर सुदामा सेवक बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रथम चरण का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है द्वितीय चरण निर्माणाधीन है जिसके लिए सभी उदारमना दानदाता भामाशाहों से सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि नित्य सेवा हर व्यक्ति के लिए निस्वार्थ दान कार्यक्रम है, जो इस्कॉन झुंझुनू से जुड़े हैं या जुड़ने के इच्छुक है। सभी दान राशि का उपयोग श्री श्री राधा मदनगोपाल गौर हरि भोग, वैष्णव सेवा, प्रसाद वितरण, प्रचार कार्यक्रम, उत्सव आयोजन, मंदिर की देखभाल एवं मंदिर निर्माण के उपयोग में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.