Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कमल पोद्दार व अनिल मुरारका का महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आईकॉन अवॉर्ड 2025 के लिए चयन

नवलगढ (18 दिसम्बर 2024)। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर “महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आईकॉन अवॉर्ड 2025” का आयोजन दिनांक 05 जनवरी 2025 को अम्बेडकर इन्टरनेशनल ऑडीटोरियम, जनपथ नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा हैं। यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर परम पुज्य गीता मनीषी ज्ञानानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में एवं लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

यह अवॉर्ड 10 वर्ष से समाज के विभिन्न क्षेत्रो में अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्ति जिन्होने देश व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है उन्हे प्रदान किया जाता है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकान्त मुरारका की अभिशंसा व चयन समिति के निर्णय के अनुसार जयपुर से मोना अग्रवाल पैरा ओलम्पिक कास्य पदक विजेता एवं कमल पोद्दार बिसाऊ (झुन्झुनू), अनिल मुरारका लक्ष्मणगढ (सीकर) का चयन किया गया है। उपरोक्त तीनो के चयन पर अग्रवाल संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर के.एम. मोदी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी, उपाध्यक्ष कमल नानूवाल, मनीष अग्रवाल व अनेक कार्यकर्ताओ ने बधाई प्रेषित करते हुए चयन समिति का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.