Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजन

झुंझुनूं (14 अक्टूबर 2024)। साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को जिला कलक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संपर्क पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा कर आने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि निजी विद्यालयों के द्वारा आरटीई के पालन करवाई जाए वहीं फीस के अभाव में टीसी नहीं देने वाले विद्यालयों को निर्देश जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को रबी की फसल की बुवाई के लिए बीज व खाद वितरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.