Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शहीद इंद्र सिंह सैनी के शहादत दिवस पर आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर

275 लोगों ने किया रक्तदान

झुंझुनू, (26 सितंबर 2024)। झुंझुनूं शहर के प्रथम शहीद इंद्र सिंह सैनी की 11वीं शहादत दिवस पर गुरुवार को नेतराम मघराज कॉलेज झुंझुनूं के पास स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एव विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । शिविर में बीडीके अस्पताल झुंझुनूं, ढुकिया अस्पताल झुंझुनूं व जयपुर की टीम द्वारा ब्लड संग्रहण किया गया। शहीद के पुत्र व कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक राकेश सैनी ने बताया कि शिविर में 275 लोगों ने रक्त दान किया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, चंचल नाथ जी टीले के संत ओम नाथ जी महाराज, कमरूदीन शाह दरगाह के गद्दी नसीन एजाज नवी, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, बबलु चौधरी, राजेंद्र भांभू, विशंभर पूनिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, मुरारी सैनी, कमलकांत शर्मा, शिवकरण जानू अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान नीमकाथाना की पार्टी की ओर से देश भक्ति गायन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.