Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्य सरकार द्वारा संधारित गौशालाओं की अनुदान राशि में वृद्धि

जयपुर, (24 सितंबर 2024)। गोपालन और पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत गौशालाओं में संधारित गौवंश के अनुदान में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि अक्टूबर माह से लागू होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। कुमावत ने कहा कि कि गौशालाओं को मिल रहे अनुदान में वृद्धि से गौशाला प्रबंधकों को लाभ मिलेगा साथ ही गौवंश को भी सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

     उल्लेखनीय है कि एक अक्टूबर से बढ़ने वाली अनुदान राशि के तहत बड़े गौवंश के लिए 40 रुपये के स्थान पर 44 रुपये और छोटे गौवंश के लिए 20 रुपये के स्थान पर 22 रुपये का अनुदान प्रतिदिन दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.