Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

आगामी 6 अक्टूबर को जिले की गौशालाओं का अधिवेशन श्री खेमी शक्ति मंदिर में किए जाने का निर्णय

झुंझुनूं (15 सितंबर 2024)। झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति की बैठक का आयोजन रविवार को मोदी रोड झुंझुनू स्थित गाड़िया टाउन हॉल में जिला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भोड़कीवाला की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम गत सभा की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने दिया।
बैठक में जिले की गौशालाओं से पधारे पदाधिकारी एवं सदस्यों से दिनांक 6 अक्तूबर 2024 को जिला स्तरीय गौशालाओं के प्रस्तावित अधिवेशन पर विचार, जिला गोसेवा समिति द्वारा प्रकाशित की जाने वाली गौ-धन स्मारिका की प्रगति एवं प्रकाशन पर विचार, जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशालाओं को पारितोषिक एवं चयन पर विचार एवं प्रस्तावित अधिवेशन पर बुलाये जाने वाले प्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के बारे में चर्चा के साथ ही जिले की गौशालाओं के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया जिसमें 6 अक्टूबर रविवार को श्री खेमी शक्ति मंदिर परिसर में रमाकांत की टीबडा प्रवासी उद्योगपति द्वारा मिली जिला स्तरीय गौशालाओं के अधिवेशन की स्वीकृति का सभी ने हर्ष प्रकट करते हुए कर उनका आभार व्यक्त किया। प्रस्तावित प्रकाशित होने वाली स्मारिका का नाम कामधेनु 2024 झुंझुनू स्मारिका रखा जाना तय हुआ जिसका मुख्य संपादक मंत्री सुभाष जी क्यामसरिया को बनाया गया। 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अधिवेशन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया एवं जिले के बाहर से उद्योगपति भामाशाह एवं अन्य जन प्रतिनिधियों को अतिथि के नाते बुलाने का निर्णय किया गया। जिले की तीन सर्वश्रेष्ठ गौशालाओं के चयन के लिए भी समिति का गठन किया गया। सभी का आभार संस्था के मंत्री सुभाष चंद्र क्यामसरिया ने प्रकट किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौड़कीवाला, सचिव सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष पवन गाड़िया, गणेश हलवाई चिड़ावा वाला, अजित राणासरिया, सम्पत चुडैलावाला, दिनेश ढंढारिया, नेमी अग्रवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सुरेश कुमार स्वामी फतेहपुरा, शंकर लाल जहाजयावता, रामलाल यादव छापोली, गोवर्धन लाल कुलहरी आबुसर, प्रताप सिंह धनखड़ किठाना, मनोहर सिंह, इंदर सिंह एवं पाबू दान सिंह बलौदा, परमजीत कुलहरी बिशनपुरा, मुकेशानंद जी जसरापुर , संतोष हाकीम एवं रतनलाल लाठ मलसीसर, कैलाश व्यास लिखवा, रामस्वरूप चौपदार मंडावा, कैलाश चंद्र भौडकी, बाबूलाल भड़ौन्दा, सुनीता दीदी एवं सुनील गुरुदेव राणासर धाम, विक्रम सिंह, दुर्गा प्रसाद मेघवाल पपुरणा, जीवराज दाधीच, पवन दाधीच, पप्पू राम गुर्जर, कुंती राम मांजू, शिवराज सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, मनीष कुमार शर्मा, मुकेश भीमराजका, परशुराम सूरजगढ़िया, श्याम सुंदर शर्मा एवं नरोत्तम लाल मोदी चिड़ावा, हनुमान सिंह शेखावत हमीनपुर एवं माणक मोट मणी सहित सहित जिले के सभी गौशालाओं के कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.