Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (3 सितम्बर 2024)। तुलस्यान बंसल भवन में गत 31 अगस्त से चल ही हरिशरण जी महाराज की भक्तमाल कथा का समापन मंगलवार को आरती के साथ हुआ। कल 4 सितंबर से 6 सितंबर तक महाराज के द्वारा नानी बाई का मायरा कथा का वाचन किया जाएगा।
व्यास पीठ से कथा कहते हुए महाराज ने बताया कि भक्त के बिना भगवान् का अस्तित्व कैसा ? भक्त की भक्ति रूपी साधना ही भगवान् को प्रतिष्ठित करती है। चारों युगों के भक्तों की श्रृंखला माला ही भक्तमाल है। भक्तमाल कथा में भगवान् के प्रति भक्तों का समर्पण और उनकी दिव्य भक्ति का दर्शन हैं ।
इस ग्रन्थ की यह विशेषता है कि इसमें सभी संप्रदयाचार्यों एवं सभी सम्प्रदायों के संतो का समान भाव से श्रद्धापूर्वक संस्मरण किया गया है । उन्होंने कहा कि इसमें चारों युगों के भक्तों का वर्णन हैं । ध्रुव, प्रहलाद, द्वादश प्रधान भक्त सूर, कबीर, तुलसी, मीरा, ताजदेवी आदि अनेकों भक्तो की माला ही भक्तमाल है । भगवान् की कथा भक्त सुनते हैं, तो भक्तों की कथा स्वयं भगवान् सुनते हैं । भगवान् अपने से अधिक भक्तों को आदर देते हैं । भगवान् अपने भक्तों तथा सन्तो के हैं । श्रीमद्भागवत महापुराण में “अहं भक्त पराधीनः” कहकर भगवान् ने स्वयं भक्तों के आधीन होने की बात स्वीकारी है तथा गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है – “मोते संत अधिक कर लेखा” । भगवान् स्वयं कह रहे हैं कि मुझसे भी अधिक मेरे सन्तों की महिमा हैं ।
ज्ञान, कर्म व भक्ति एवं इनके विभिन्न रसों में भीगे हुए भक्तों ने किस प्रकार इस भवसागर को सहजता से पार किया तथा भगवान् को अपने प्रेम पाश में बाँध लिया, इसको समझने का साधन है श्रीभक्तमाल । कथा के मध्य महाराज श्री के कर्ण प्रिय भजनों पर श्रोता भक्त मंत्र मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर सुभाष जालान, राजकुमार तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, निर्मल मोदी, अशोक तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, अनूप गाड़िया, रुपेश तुलस्यान, डाक्टर डीएन तुलस्यान, श्रवण केजडीवाल, नितिन रुंगटा, कैलाश चंद्र सिंघानिया, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, पवन सैनी, अरुण जालान, परमेश्वर हलवाई, पोकर सैनी, शिव प्रकाश शर्मा सहित अन्य भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।