Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुन्झुनू,(29अगस्त 2024)। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजन किया जाएगा।
युवा कांग्रेस नेता रणजीत चंदेलिया ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम झुंझुनू जिले के सांसद कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होगा इस स्वराज संकल्प संवाद कार्यक्रम में जयपुर संभाग के सभी जिलों के जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस के नगर निकायों व पंचायतो के सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे।
इस सम्मेलन में माउंट आबू में आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में तैयार स्वराज संकल्प पत्र के कार्यों पर विचार विमर्श किया जाएगा । संगठन के माध्यम से स्वराज पदयात्रा, जनसुनवाई कार्यक्रम, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान केदो का संचालन, सोशल ऑडिट जैसे नए नवाचारों को अपनाने पर बल दिया जाएगा। इस सम्मेलन में स्थानीय सरकारों में चुनाव लड़ने हेतु दो बच्चों के नियम की बाध्यता को समाप्त करने एवं स्थानीय सरकारों को संवैधानिक अधिकारों को दिलवाने पर व्यापक अभियान चलाने की प्रदेश स्तरीय रणनीति तैयार की जाएगी।