Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध होंगे ऋण

झुंझुनू, (29 अगस्त 2024)। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त व विकास निगम, राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम एवं राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम वित्त वर्ष 2024-25 में स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाएं जाएंगे। इसके लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन आवेदन 30 सितम्बर 2024 तक आमंत्रित किए गए है। अनुजा निगम पोर्टल मे तकनीकी समस्या आने के कारण आगामी आदेश तक अनुसूचित जाति, स्वच्छकार/सफाई कर्मचारी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियो के लिए स्वरोजगार के लिए ऑन-लाईन ऋण आवेदन राष्ट्रीय निगम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सूरज पोर्टल पर कर सकते है। अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनो के ऋण आवेदन पत्र ऑफलाईन स्वीकार किये जायेगे ऑफलाईन आवेदन जिला कार्यालय अनुजा निगम झुन्झुनूं से प्राप्त कर सकते है। निगम की विभिन्न योजनाओं में 40 हजार से 10 लाख तक के ऋण 4 से 8 प्रतिशत ब्याज दरों पर 20 त्रैमासिक किश्तों में वसूल करने की शर्तो के अधीन स्वीकृत किया जाता है। अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि ऋण लेने के इच्छुक व्यक्ति अन्तिम तिथि से पूर्व आवेदन कर सकते है। जिसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 60 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 लाख रूपए, सफाई कर्मचारियों एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नही है। आवेदक पर किसी ऋणदात्री संस्था का ऋण बकाया नही होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिषद (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) अनुजा निगम कार्यालय झुंझुनू कमरा नम्बर 28 से प्राप्त की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.