Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री बाबा गंगाराम का पावन जयंती मेला धूम-धाम से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया
देश के कोने कोने से उमड़े प्रवासी भक्तगण
झुंझुनू,(15 अगस्त 2024)। श्री पंचदेव मंदिर झुंझुनू में गत 15 अगस्त को आयोजित बाबा गंगाराम जयंती मेला और झूलनोत्सव के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और भावना के संगम का अद्भुत नज़ारा था। बाबा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। श्रावण शुक्ल दशमी को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न भागों से प्रवासी भक्त बड़ी संख्या में यहाँ पधारे। दूर – दूर से आये हुए भक्तों ने बाबा के दरबार में पूजा अर्चना की एवं मनौतियां मांगते हुए माथा टेका।
पंचदेव मंदिर के साथ ही नवनिर्मित आशीर्वाद मंदिर बिजली की रौशनी से नहा रहा था. बाबा के दरबार को कोलकाता के कारीगरों ने रंग बिरंगे फूलो से सजाया था. मुख्य मंडप में शेषनाग एवं झूले की झांकी सजाई गई थी, जो भक्तों का मन मोह रही थी. मथुरा की धार्मिक स्वचालित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही, झूले का भी लोगों ने आनंद उठाया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ श्रध्येय अनिल कुमार मोदी द्वारा महामंगला आरती एवं पूजा अर्चना से हुआ. इसके पश्चात प्रातः 8 बजे से बाबा गंगाराम अमृतवाणी का सामूहिक पाठ हुआ। कोलकाता से पधारे सौरभ मधुकर की अगुवाई में हुए पाठ में सैंकड़ों पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। सभी भक्तो को जन्मोत्सव की बधाई बाँटी गई। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता के लोकप्रिय कलाकार नवीन जोशी, करिश्मा चावला ने अपनी मधुर आवाज में भक्तो को भावविभोर कर दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी भजन प्रस्तुत किये। देश भर में फैले भक्तों ने अपने घरों में बाबाजी की ज्योत जगाई और पूजा अर्चना कर बाबा गंगाराम जन्मोत्सव मनाया।
ज्ञात हो कि आगामी वर्ष श्री पंचदेव मंदिर-बाबा गंगाराम धाम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जायेगा। इसी श्रृंखला में इस वर्ष विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि यह स्थान बाबा गंगाराम के परमभक्त भक्त शिरोमणी देवकीनंदन एवं शक्ति स्वरुपा माता गायत्री की कठोर साधना, अविरत भक्ति और अनुपम त्याग का साक्षी है। भक्तद्वय की त्याग तपस्या के परिणामस्वरूप मंदिर एक तीर्थस्थल बन गया है. यहाँ उनकी भक्ति के स्वर कण कण में गूंजते है. यही कारण है कि बाबा कि महिमा दिन प्रतिदिन फैलती ही जा रही है।
कार्यक्रम मे शहर के गणमान्य एवं विशिष्ठ अतिथियों ने भाग लिया. उनमे प्रमुख रूप से अतिरिक्त जिलाध्यक्ष रामरतन सौन्करिया, भाजपा की प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, बिजली विभाग झुंझुनू के SE महेश टीबड़ा, भाजपा नेता पवन मावंडिया, मुरारी सैनी, सेवारामजी गुप्ता, सत्यदेव दड़ीया का ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी ने दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे रामचंद्र मोदी, प्रमोद मोदी, गिरिश सराफ, संजय जालान, अशोक सुल्तानिया, अरुण रानासरिया, बिमल टमकोरिया, दीपक मस्करा, रमेश तोलासरिया, राकेश हलवाई, प्रदीप मोदी, सुनील मोदी, प्रदीप पाटोदिया, महेंद्र गोटेवाला, मनीष तुलस्यान, अनिल झुनझुनूवाला, संजीव मोदी, अशोक केजरीवाल, अंकुर मोदी, घनश्याम खेतान, बिमल सिन्घानिया, यश देवडा, पियूष मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से सक्रिय थे।