Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रभारी मंत्री गहलोत बुधवार को रहेंगे झुंझुनू दौरे पर

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान ‘‘हरियालों राजस्थान‘‘ के जिला स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

झुंझुनूं, (06 अगस्त 2024)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत 7 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आएंगे। प्रभारी मंत्री प्रातः 7 बजे जयपुर से रवाना होकर 10 बजे झुंझुनू पंहुचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे बीड झुंंझुनू स्थित लवकुश वाटिका में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान ‘‘हरियालों राजस्थान‘‘ जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 11.45 बजे वृक्षारोपण अभियान के तहत राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करेंगे। दोपहर 12.15 बजे प्रभारी मंत्री राजकीय बीडीके जिला अस्पताल में सम्पूर्ण स्तनपान प्रबंधन केन्द्र एवं मदर एण्ड नियोनेटेल केयर यूनिट का शुभारम्भ करेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एवं बजट घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्व क्रियान्वयन के संबंध में प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री झुंझुनू से चूरू के लिए रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.