Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता और स्टेट सिलेक्शन ट्रॉयल शनिवार से

झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी में स्थित बैडमिंटन एकेडमी में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

झुंझुनू,(19 जुलाई 2024)। झुंझुनूं जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार और रविवार को झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी में स्थित बैडमिंटन एकेडमी में किया जाएगा। जिसमें विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रतियोगिता संयोजक विकास तुलस्यान ने बताया कि दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर 15 और 17 आयु वर्ग केटेगरी में बॉयज और गर्ल्स के सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स मुकाबले खेले जाएंगे और इस प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान स्टेट के लिए सिलेक्शन होगा।

जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष डॉ दिलीप मोदी ने बताया की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह रविवार शाम आयोजित किया जाएगा जिसमे उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंडर 15,17,19 व सीनियर वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.