Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हापास गांव 501 पेड़ लगाकर बना मिसाल

युवाओं की टोली ने सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर प्रस्तुत की अनुपम मिशाल

लक्ष्मणगढ़ (09 जुलाई 2024)। हापास गांव में मंगलवार को 15 बीघा बंजर भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शीलजति आश्रम भोजासर बडा के महंत शिवराज जति महाराज ने पौधरोपण करके किया। इस अवसर पर गांव में पीपल, नीम, तून, डेक, आम , बील,बड़,अनार,आदि के 501 पेड़ लगाए गए। गांव की वन विभाग की 15 बीघा भूमि पर ग्रामवासियों ने करीब 501 फलदार व छायादार पेड़ लगाए । इसके लिए वन विभाग से इजाजत लेकर गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने पाइपलाइन बिछाने एवं पेड़ों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाई।
गांव के सुखदेवसिंह ढाका ने बताया कि वन विभाग से औपचारिक सहमति लेकर गांव के हर परिवार ने एक पेड़ को गोद लेकर हापास गांव को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि गांव के जन सहयोग से 1.5 हेक्टेयर वन भूमि पर सघन वृक्षारोपण कर ड्रिप सिस्टम से पानी दिया जायेगा। हापास गांव के ग्रामीण जनों की ओर से वातावरण को हराभरा रखने के लिए पौधरोपण अभियान का आज श्मशान घाट से आगाज किया है। इस अवसर पर गांव के खुमान मास्टर, पोखर फौजी, सुखदेवसिंह ढाका, उदय शंकर जांगिड़, रामस्वरूप शर्मा, पवन कुमार शर्मा, सीताराम ढाका, रामस्वरूप ढाका जयप्रकाश ढाका, राकेश पिलानिया, भागीरथ ढाका, श्याम शर्मा, ओमप्रकाश मोहल,जमन शर्मा, कानाराम जांगिड़, कैलाश शर्मा, संजय शर्मा, रिछपाल पूनिया, जगदीश धायल, विधाधर कुमावत, दीनदयाल ढाका, लालचंद डोटासरा, परसराम पूनिया, विकास ढाका, पंकज शर्मा, रवि शर्मा, सोनाराम और महिलाओं सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.