Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लक्ष्य गुरूकुल संस्थान एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारम्भ फीता काट कर किया गया

सूरजगढ, (30 जून 2024)। आज कामरेड हुकमसिहं की अध्यक्षता में तथा सूरजगढ विधायक श्रवण कुमार के मुख्य आतिथ्य में लक्ष्य गुरूकुल संस्थान एवं स्पोर्ट्स एकेडमी झाझड़ियों की ढाणी (काकोडा) का शुभारम्भ फीता काट कर किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि नन्दकिशोर प्राचार्य गुरूकुल रोहतक, एडवोकेट सन्दीप मान, पवन सैनी पतंजली प्रदेश प्रभारी, राजकुमार भास्कर, डाक्टर प्रितमसिहं खंगोई, सुदेश खरड़िया, मोहरसिहं सोलाना व प्रदीप झाझड़िया पंचायत समिति सदस्य थे। माला पहनाकर पगड़ी बांध कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुये श्रवण कुमार ने कहा कि आज युवा संस्कार हीन होते जा रहे हैं। नशे में धसते जा रहे हैं। माता पिता का कहना नहीं मान रहे हैं। देश की युवा पीढी को बचाने के लिये संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता है। जिसको गुरुकुल पद्धति की शिक्षा ही पुरी कर सकती है। गुरूकुलों में पढा हुआ कोई भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं है। अतः हमें अपने बच्चों को गुरूकुलों में पढाना चाहिये। संस्था निदेशक पहलवान बिजेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हम छात्र छात्राओं को विद्यालयी शिक्षा के साथ साथ शारीरिक शिक्षा, अध्यात्मिक शिक्षा, योग एवं प्रायाणाम तथा खेलों में भी प्रवीण बनायेंगे। छोटे छोटे बच्चों ने योग एवं आसनों के द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। भजनी सुरेश कुमार आर्य ने समाज सुधार तथा देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तूति दी। कार्यक्रम का संचालन लोहिया शिक्षण संस्थान के जगपालसिहं यादव व जगदेवसिहं खरड़िया ने किया। ने किया। शिक्षक राजवीर डुडी ने आये हुये मेहमानों एवं ग्रामिणों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर सुमन मान,लोकेश डूडी,ताराचन्द लुनायच, रिशाल, बबरीभान, पूर्व सरपंच रधुनाथ, सरपंच सन्दीप काकोडा, सुनिल बिजारनियां जाखोद, वीरसेन शास्त्री, पहलवान विरेन्द्र शास्त्री, रामसिहं नेहरा, स्नेह मान, आनन्द डैला, कुन्दनसिहं डैला, रिशालसिहं, समाज सेवी जयसिहं झाझड़िया, अमरसिहं, टेकचन्द स्वामी, फूलचन्द झाझड़िया, रामस्वरूप, रामसिहं, ओमप्रकाश, हेतराम कुमावत, लीलाधर छापड़िया, सज्जन कुमावत, राजेन्द्र अध्यापक, रमेश शास्त्री सुरेहती, गुरूदयाल फोगाट, मनोहरलाल जांगिड़ सहित काफी संख्या में स्त्री, पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.