Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दसवीं बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
झुंझुनू,(30 मई 2024)। चूणा चौक स्थित झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज दिनांक 30 मई 2024 को दसवीं बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय सचिव श्रीमान परमेश्वर लाल हलवाई ने अपने स्वागत भाषण के माध्यम से पधारे हुए अभिभावकों का स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा हमेशा व्यक्ति को विनम्रता सिखाती है अतः हमेशा जीवन में विनम्र रहे । बड़ों के प्रति आदर भाव रखें। जीवन में जिन्होंने भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आपको कुछ भी दिया है उनके प्रति हमेशा कृतज्ञता का भाव रखें इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। विद्यालय प्रिंसिपल डॉक्टर अजय कुमार ने रिजल्ट समरी बताते हुए कहा कि कक्षा 10th का बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा । सक्षम केडिया 97.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। भूमिका जांगिड़ 97. 17% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर व अंकित सिंह 94.83% अंक प्राप्त कर तृतिय स्थान पर रहे । कक्षा 10 में कुल 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 7 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर, 14 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर, 10 विद्यार्थियों ने 70% से ऊपर एवं 3 विद्यार्थियों ने 60% से ऊपर अंक प्राप्त किये । विद्यालय छात्रा भूमिका जांगिड़ ने भी अवसर पर आदर्श बाल निकेतन स्कूल से जुड़ी अपनी यादों को सभी के साथ साझा किया । विद्यालय उप प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता महमिया ने पधारे हुए सभी अभिभावकों का विद्यालय की तरफ से आभार व्यक्त किया एवं सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । समस्त विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पायल शर्मा ने किया। साथ ही अनिल गौड़, संजू सैनी, सुनीता वर्मा, भारती सैनी व पायल शर्मा उपस्थित रहे।