Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

30 एवं 31 मई को होगा मतगणना दलों का प्रशिक्षण

झुंझुनू, (29 मई 2024)। लोकसभा आम चुनाव की मतगणना 4 जून को सेठ मोतीलाल कॉलेज में सम्पन होगी। इस संबंध में 30 मई को ईवीएम से मतगणना के लिए गठित मतगणना दलों का प्रशिक्षण सूचना केन्द्र सभागार में सम्पन्न होगा। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित होगा। इसी प्रकार 31 मई को पोस्टल बैलेट मतगणना कार्य के लिए नियुक्त मतगणना एईआरओ, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माईक्रो आब्जर्वरस का प्रशिक्षण दो पारियों में आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.