Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (10 मार्च 2024)। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी का रविवार को झुंझुनूं पधारने पर अपराह्न 2:00 बजे चुना का चौक रानी सती रोड स्थित पार्क के सामने चुना चौक विकास समिति एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर चुना चौक विकास समिति अध्यक्ष शिव चरण पुरोहित, मंत्री अशोक तुलस्यान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभकरण चोपदार, संगठन मंत्री गोपी पुरोहित, प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, पवन टाइपिस्ट, सुभाष पारीक, श्याम सुन्दर तुलस्यान, पार्षद विजय सैनी, रविशंकर पुरोहित, सुभाष पुरोहित, देवेंद्र छक्कड, राजेश कालोहिया, सुरेश पुरोहित, किशन छक्कड़, पूनम पुरोहित, राकेश सैनी, लक्ष्मीकांत पुरोहित, विष्णु शर्मा, राधेश्याम राजोरिया, अविनाश पुरोहित, विनोद हिसारिया, बनवारी शर्मा, सौरभ तुलस्यान सहित चुना चौक विकास समिति एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के सदस्य और क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन ने आलोक कुमार जी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद का माल्यार्पण कर दुपट्टा औढाकर, पुष्प वर्षा कर जय श्रीराम के उदघोष के साथ स्वागत किया। जानकारी देते हुए सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित द्वारा श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की और से प्रदत श्री राम मंदिर अयोध्या का चांदी से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।