Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

झुन्झुनूं, (09 मार्च 2024)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत खण्ड झुन्झुनूं के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगड़, इस्लामपुर एवं मण्डावा में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार डूडी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम द्वारा 11 मार्च को बगड़, 12 इस्लामपुर व 13 मार्च को मण्डावा के स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक शिवरान व डॉ विनोद कुमार, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ, डॉ दुष्यंत बसेरा व डॉ प्रियंका कस्वा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सारिका मोदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका चाहर द्वारा स्वास्थ्य शिविरों में सेवाएं प्रदान की जायेगी। डॉ डूडी ने बताया कि खण्ड स्तर पर मोबाईल हेल्थ टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों, आगनबाड़ी केन्द्रों व मदरसों में स्क्रीनिंग कर चिन्हित बच्चों में पाई गई बिमारिया जैसे आख, नाक, कान, गला, दात व एनिमिया के रोगियों को रेफर कर इन शिविरों में उपचार करवाया जायेगा। इन सभी स्वास्थ्य शिविरों के नोडल अधिकारी संबधित सीएचसी प्रभारी रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.