Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (9 मार्च 2024)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार 10 मार्च को एक दिवसीय यात्रा पर झुंझुनू आयेंगे। देवनानी झुंझुनू में मां माटी प्रन्यास और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “राम लला मंदिर निर्माण – एक नए युग का शुभारंभ” विषय पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम एस एस मोदी विद्या विहार, रोड नंबर 2 झुंझुनूं में आयोजित किया जाएगा। देवनानी का रविवार सांय जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।