Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित होगा सम्मान समारोह

महिला अधिकारिता विभाग के कार्यालय में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

झुंझुनूं, (7 मार्च 2024)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि समारोह में जिले की 52 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले समारोह में अतिथि के रूप में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित रमन, झुंझुनू एसडीएम सुमन सोनल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक बनवारी लाल, राजीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.