Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

झुंझुनूं (18 फरवरी 2024)। झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति की बैठक का आयोजन रविवार को श्री गोपाल गोशाला झुंझुनू में जिला गौ सेवा समिति के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भोड़कीवाला की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले की गौशालाओं से पधारे पदाधिकारी एवं सदस्यों से जिले की गौशालाओं के लिए विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया जिसमें अनुदान की प्रक्रिया, गौशाला विकास परियोजना में आवेदन की प्राप्ति, नंदी शाला एवं पंचायत गौशाला निर्माण, पिछले वर्ष का आय व्यय विवरण, बकाया मेंबरशिप, गौशाला की भूमि संपत्ति आदि समस्याओं सहित अन्य विषयों पर प्रमुख रूप से विचार विमर्श किया गया। सभी का आभार संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन सिंह जानू ने प्रकट किया।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में गौ माता की महिमा के बारे में बताते हुए सभी गौशाला संचालकों को गौ सेवा के क्षेत्र में की जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए गौ संवर्धन के प्रयास और अधिक करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भौड़कीवाला, सचिव सुभाष क्यामसरिया, कोषाध्यक्ष पवन गाड़िया, गणेश हलवाई चिड़ावा वाला, सम्पत चुडैलावाला, दिनेश ढंढारिया, नेमी अग्रवाल, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सुरेश कुमार स्वामी, शंकरलाल सैनी, पूरणमल शर्मा गिरावड़ी धाम, पवन दाधीच पपुरना, ओम प्रकाश अग्रवाल बडाऊ, हरिनारायण आबूसर, महावीर प्रसाद शर्मा इण्डाली, हरिराम कालोटा, मनीराम चिचोली, अनीता देवी, सुनीता दीदी एवं सुनील गुरुदेव राणासर धाम, बाबूलाल पारीक भडौदा कलां, कैलाश चंद्र भौड़की, प्रताप सिंह धनकड किठाना, पाबूदान सिंह, रामनारायण शर्मा एवं मनोहर सिंह बलौदा, अरविंद भालोठिया, गोरधन लाल कुलहरी आबुसर, प्रताप स्वामी चनाना, हनुमान सिंह, रामलाल छापोली, छगन सिंह, परसराम सूरजगढ़िया चिड़ावा, सुरेश खेतान नवलगढ़, प्रकाश चंद सोनी गोठड़ा, दुर्गा प्रसाद पपुरना सहित सहित जिले के सभी गौशालाओं के कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.