Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जयपुर में खेलो इंडिया वुमेन्स लीग रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पूरे प्रदेश की लगभग 600 से अधिक महिला खिलाडियों ने लिया भाग

जयपुर, (18 फरवरी 2024)। राजस्थान रग्बी फुटबाल एसोसिएशन द्वारा जयपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया वूमेंस लीग का आयोजन जयपुर के चौगान स्टेडियम में किया जा रहा है।

रग्बी संघ के संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह ने बताया की भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन व राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ जयपुर के सहयोग द्वारा आयोजित वूमेन लीग में लगभग 600 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने जयपुर में भाग लिया है ।

रविंद्र सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता में 14,18 व सीनियर वर्ग का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ राजस्थान रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर डीपीआर गोविंद पारीक, सचिव कुलदीप सिंह , कोषाध्यक्ष जितेश कुमार, टीवी 18 के डायरेक्टर अमित भट्ट, पृथ्वी सिंह राठौर(स्टेट मैनेजर विधायक आवास) आशीष पाराशर(उपाध्यक्ष राजस्थान रग्बी संघ) विकास चौरसिया एवम अमित मौर्या (IRFU) मनोज शर्मा, (सहसंयोजक स्वच्छ भारत अभियान) बैंक ऑफिसर सनवर खालवा, लोकेश शर्मा ने किया है।।

रग्बी संघ के कोषाध्यक्ष जीतेश कुमार ने बताया की सीनियर बालिका वर्ग में फाइनल जयपुर बुल्स व सांभर फाउंडेशन के बीच हुआ जिसमें जयपुर बुल्स विजेता रही।

रग्बी संघ के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया की जूनियर बालिका वर्ग में कन्वर्जेंस क्लब व DR क्लब के मध्य हुआ जिसमें DR क्लब विजेता रही।

राजस्थान रग्बी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बाहर से आने वाली सभी टीमों का गुलाबी नगरी जयपुर में स्वागत किया और बताया की खेल को खेल की भावना से खेले। मिश्रा ने बताया की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में खेलो इंडिया वूमेंस खेल खिलाया जा रहा है। जिसमे खिलाडियों को लाखो रुपए की इनाम दी जा रही है। साथ ही आज सब जूनियर बालिका वर्ग में कनोरजीयस एवम निवारू फाइटर के बीच में फाइनल मैच खेला गया। जिसमे कनोरजीयस क्लब विजेता रही।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.