Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

चातुर्मास विहार पर जैन संतों के लिए हो उत्तम व्यवस्था – निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

जयपुर , (15 फरवरी 2024)। राजस्थान सरकार के संकल्प पत्र तथा 100 दिवसीय कार्य योजना के कार्य बिंदु में जैन समुदाय के साधु—साध्वियों के चातुर्मास विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान करने, प्रयुक्त रूट का चिन्हीकरण एवं भूमि व भवन आवंटन संबंधी मुद्दों पर परामर्श के लिए जैन समुदाय के प्रबुद्धजनों की बैठक का आयोजन बुधवार को अल्पसंख्यक मामलात निदेशालय में किया गया। निदेशक नलिनी कठोतिया ने बताया कि बैठक में मौजूद जैन समुदाय के प्रबुद्धजनों ने जैन साधु—साध्वियों के चातुर्मास, विहार व प्रवचन के दौरान प्रयुक्त रूट, प्रमुख स्थानों एवं इनसे संबंधित रूट का चिन्हीकरण आदि पर गंभीर चर्चा की । नलिनी ने जैन समुदाय की प्रमुख समस्याओं को सूचीबद्ध किया एवं बैठक में पधारे प्रबुद्धजनों को विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही बहुमूल्य सुझाव-विचार भविष्य में भी विभाग से साझा करते रहने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है की विभाग द्वारा चातुर्मास विहार को लेकर सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों द्वारा भी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस बैठक में जैन समाज के प्रबुद्धजन व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.