Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लोक अदालत के लिए 69 राजस्व प्रकरण चिह्नित

जयपुर,(19 दिसंबर 2025)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मण्डल मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राजस्व मण्डल अजमेर मे 21 दिसम्बर , रविवार को किया जा रहा है। जिसमें पक्षकारों के आम सहमति, समझाईश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जाने का प्रयास किया जा रहा है।

अतिरिक्त निबंधक हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि कोई भी काश्तकार जिसका प्रकरण राजस्व मण्डल में लम्बित है. यदि लोक अदालत की भावना से राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करवाना चाहते हैं तो सभी सम्बद्ध पक्षकारान की उपस्थिति में लोक अदालत की भावना से प्रकरणों का निस्तारण करवा सकेंगे ।

लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से  राजेश कुमार दडिया (न्यायिक अधिकारी) माननीय सदस्य व  महेन्द्र कुमार लोढा माननीय सदस्य की बैंच का गठन किया गया है।

मण्डल स्तर पर लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है तथा दिनांक 02 से 05 दिसम्बर तक प्री-काउन्सलिंग केम्प भी लगाये गये हैं। माननीय अधिवक्तागण व सभी सम्बद्ध पक्षकारों से अपील की गई है कि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण करवायें।

राजस्व मण्डल अजमेर में रविवार को को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा। इस लोक अदालत हेतु अब तक लगभग 69 प्रकरण चिन्हित किये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.