Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं एकेडमी के 64 विद्यार्थी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा के बाद सैनिक में भी फहराया सफलता का परचम

झुंझुनूं एकेडमी विज्ड़म सिटी की शैक्षिक इकाई शूरवीर डिफेंस एकेडमी के कीर्तिमानों की शृंखला में आज एक और कड़ी जुड़ गई। संस्था ने इस वर्ष भी 64 विद्यार्थियों का एक साथ अखिल भारतीय सैनिक प्रेवश परीक्षा – 2024 में मेरिट लिस्ट में चयन करवा कर सम्पूर्ण शेखावाटी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
जानकारी देते हुए शूरवीर डिफेंस एकेडमी सैनिक विंग प्रभारी रामस्वरूप झाझडिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगी परीक्षा में 72 विद्यार्थियों में से 64 का चयन होना वास्तव में अपने आप में एक कीर्तिमान है। सफल विद्यार्थियों की शृंखला में अनुश्री, अभि गौतम, रूद्राक्ष, अभिनव प्रताप सिंह, विशिका,प्रतीक, यश चैधरी, हर्ष लाम्बा, मंयक राजपूत, सौरभ भगत, विनय महला, आयुष, आरूष, फरहान, जाह्नवी सिंह, दक्ष मेहता, साहिल चैधरी, लक्ष्य बैरवा, सेहरान, हर्षवर्धन सिंह, राहिल चैधरी, रिषभ शर्मा, देवेश सिंह, अभिषेक सिंह, प्रांजूल, वंश तौमर, विशाल सिंह, स्वरा, रक्षित सिंह, लक्ष्य प्रताप, मधुरा, अंश, अरमान, वैभव, शिवम पाल, हर्षित, रनिथ, आलिया, पार्थ सिंह, मनस्वी चैधरी, हर्ष, आरूषी राय, एम गूनित राव, युवराज सिंह, अनिकेत, आयुष मीणा, निखिल कुमार, अदिति कुमारी सिंह, तोगी सान्वी, शर्मिला कुमारी, रजत कुमार, कालवेन्द्र सिंह, मोक्ष, हर्ष, रजत, आर्यन, देव चैधरी, आरवी, लक्की मीणा, रीतिन, श्रुति सिंह, हार्दिक चैधरी, रचित, शुभम ने मेरिट में स्थान प्राप्त कर माता पिता एवं विधालय का नाम रोशन किया है।
मेरिट लिस्ट में चयनित सभी विद्यार्थियों का विद्यालय प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। झुंझुनूं एकेडमी निदेशक गरिमा मोदी, झुंझुनूं एकेडमी छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डाॅ. रविशंकर शर्मा, शूरवीर डिफेंस एकेडमी सैनिक विंग प्रभारी रामस्वरूप झाझड़िया, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि, अंकित गोयल, विकास एवं सैनिक एकेडमी के अध्यापकों ने पुष्प मालाएं पहनाकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जीवेम् चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, ने सभी चयनित विद्यार्थियों एवं इन्हें तैयारी करवाने वाले अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं भविष्य में इसी तरह सफल होने की कामना की।

रामस्वरूप झाझड़िया
सैनिक हैड

Leave A Reply

Your email address will not be published.