Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

करंट से 3 की मौत, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन बाइक सवार

खींवसर 23 मार्च । उपखंड क्षेत्र के मुंदियाड़ में बिजली के तारों के करंट की चपेट में आने से 3 जनों की मौत हो गई। तीनों लोग बाइक पर सवार थे। करंट के संपर्क में आते ही तीनों बाइक समेत झुलस गए। करंट इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भावंडा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है ।
भावंडा एसएचओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे नागौर के मुंदियाड़ निवासी पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी व जेठाराम देवासी एक बाइक पर सवार होकर मुंदियाड़ से कड़लू जा रहे थे। रास्ते में 11 हजार केवी बिजली का तार टूटा हुआ था। उसके संपर्क में आते ही तीनों झुलस गए। टूटे हुए तार में करंट दौड़ रहा था। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई, लेकिन तब तक तीनों जने और बाइक पूरी तरह झुलस गए। पुलिस जब तक पहुंची, तब तक तीनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया है। ग्रामीण तीनों के शव घटनास्थल पर ही रखकर प्रशासन काे बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं घटना को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संवेदना जाहिर करते हुए बिजली विभाग के मूंडवा एईएन को निलंबित करने और प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.