Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनुं (19 मई 2025)। झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित चूणा चौक राणी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को आरम्भ हुए 15 दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय सचिव परमेश्वर लाल हलवाई द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए योगा, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, डांस, म्यूजिक, कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट व स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं संचालित की जाएगी। शिविर का समापन 3 जून को होगा।
कैंप में आदर्श बाल निकेतन स्कूल के आलावा अन्य विद्यालयों के विधार्थी भी भाग लें रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार, वाइस प्रिंसिपल अनिता मंहमिया, अनिल गोड़, ललिता जांगिड़, अमृता पंसारी, विशाल शर्मा व अन्य स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।