Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझनूं (3 मार्च 2024)। लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा एमजेएफ लायन स्वर्गीय सलाउद्दीन चोपदार के जन्मदिवस पर मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन लायन एम डी चोपदार अध्यक्ष राजस्थान मदरसा बोर्ड राजस्थान सरकार के आर्थिक सौजन्य से 3 मार्च रविवार को पंसारी लायंस अस्पताल, बगड़ रोड पर प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें मरीजों की शुगर जांच कर उन्हें एक माह की दवाइयां लायन डॉ एनएस नरूका एवं लायन डॉ अनिल अग्रवाल के चिकित्सा परामर्श पर निशुल्क प्रदान की गयी तथा सभी रोगियों को फल वितरित भी किए गये। इसी दिवस क्लब द्वारा बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें क्लब द्वारा विभिन्न रोग निदान हेतु सात दिवस की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई । इस अवसर पर दानदाता परिवार की ओर से झुंझुनूं मदरसा बोर्ड के जिलाध्यक्ष इमरान बडगुजर, मनवर दीवान चोपदार, तथा क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, सचिव लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कोषाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड ,लायन डॉ एनएस नरूका, लायन डॉ अनिल अग्रवाल, लायन डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, लायन सुरेश कुमार मोदी, लायन किशन लाल जांगिड़, लायन ओम प्रकाश जांगिड़, लायन महिपाल सिंह, लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन मुबारक अली पठान , एमजेएफ लायन मनोज सिंह टीकेएन, लायन राम प्रताप कुमावत तथा लियो रोहित जांगिड़ सहित अन्य जन उपस्थित रहे। शिविर संयोजक लायन महिपाल सिंह, लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, लायन सुरेश कुमार मोदी थे।