Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
अजमेर सर्किट हाउस में जल संसाधन मंत्री ने जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश,
सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
जयपुर, (21 दिसंबर 2025)। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रविवार को अजमेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में रावत ने प्रत्येक परिवाद को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
रावत ने कहा कि प्रदेश की संवेदनशील सरकार “जनता की सरकार— जनता के द्वार” के संकल्प पर कार्य कर रही है। जनसुनवाई जैसे मंचों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर धरातल पर परिणाम दिखाए जाएं।
जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री रावत की संवेदनशीलता, सहजता और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवाद से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है।