Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (14 अगस्त 2025)। राज्य के शहरी निकायों में गत 31 मई तक रिक्त हुई 4 सीटों पर 21 अगस्त को उप चुनाव होंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। राजाखेडा नगरपालिका के वार्ड नं. 9, नवलगढ़ नगरपालिका के वार्ड नं. 10, देवगढ़ नगरपालिका के वार्ड नं. 9 तथा खण्डेला नगरपालिका के वार्ड नं. 23 में उप चुनावों के लिए गत 5 अगस्त को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव नलिनी कठोतिया ने बताया कि मतगणना 22 अगस्त को प्रात: 9 बजे से होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 अगस्त को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। गुरूवार, 14 अगस्त नामांकन वापस लेने की अन्तिम तिथि थी।