Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे छात्रावासों में वार्डन एवं कोच के रिक्त पद

जयपुर जिले के रिक्त पदों के लिए 1 फरवरी को होंगे साक्षात्कार

जयपुर, (29 जनवरी 2025)। जनजातिय क्षेत्रीय विकास विभाग के अधीन छात्रावासों में वार्डन एवं कोच के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। जनजातिय क्षेत्रीय विकास विभाग (माडा) के अतिरिक्त आयुक्त (तृतीय) डॉ. नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि जयपुर संभाग के विभागीय राजकीय जनजातिय विभाग के अधीन छात्रावासों में रिक्त अधीक्षक/अधीक्षिका एवं कोच के पदों पर शिक्षा विभाग के कार्मिकों को प्रतिनियुक्ति पर लागाये जाने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन होगा। जयपुर जिले के समस्त छात्रावासों के लिए दिनांक 1 फरवरी 2025 को प्रातः 9ः30 बजे से साक्षात्कार आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जयपुर जिला परिषद में दौसा जिले के छात्रावास आलीयापाड़ा, निहालपुरा, कालीपहाड़ी, मोहनपुरा, रालावास, मोनापुरा, उकरून्द के लिए दिनांक 30 जनवरी, 2025 को प्रातः 9ः30 बजे से, किरनावर, भावता-भावती, नान्दरी, नांगल, प्यारीवास, नांगल राजावतान, बिदरखां, नयागांव और घूमाना के लिए दिनांक 31 जनवरी, 2025 को प्रातः 9ः30 बजे से साक्षात्कार आयोजित किये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.