Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत देश के 35 लाख किसानों को 3900 करोड़ क्लेम का भुगतान

जयपुर के 2 लाख 64 हजार 868 किसानों को हुआ 96 करोड़ क्लेम का भुगतान

जयपुर, (11 अगस्त 2025)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत सोमवार को हवाई पट्टी झुन्झुनूं में क्लेम भुगतान कार्यक्रम का केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता, राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रमुख आतिथ्य व केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के विशेष आतिथ्य में आयोजन हुआ। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बटन दबाकर फसल खराबा से प्रभावित देश के 35 लाख किसानों को 3900 करोड़ क्लेम का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से किया।

वीसी के माध्यम से यह कार्यक्रम जयपुर कलेक्ट्रेट के सभागार में नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर उत्तर मुकेश मूण्ड की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि खरीफ 2024 खराबा से प्रभावित जयपुर जिले के 1 लाख 46 हजार 944 किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से 80 करोड़ क्लेम का भुगतान किया गया। वहीं रबी 2024 खराबा से प्रभावित 1 लाख 17 हजार 924 किसानों को डीबीटी प्रणाली के माध्यम से 16 करोड़ क्लेम का भुगतान किया गया। इस तरह कुल 2 लाख 64 हजार 868 किसानों को 96 करोड़ क्लेम का भुगतान हुआ है।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चन्द मीणा, उप निदेशक उद्यान हरलाल सिंह बिजारनिया, परियोजना निदेशक (आत्मा) जयपुर भगवान सहाय यादव, सहित कृषक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.