Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में विभिन्न स्थानों पर झंडा वितरण सम्पन्न

झुंझनू (14 अगस्त 2025)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी श्रीमती मंजू सुरेश खण्डेलिया के सहयोग से चुना चौक विकास समिति की प्रेरणा से लकड़ी के डण्डे लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण 14 अगस्त 2025 गुरुवार विभिन्न स्थानों पर किया गया। इस क्रम में चुणा चौक राणी सती रोड इंदिरा पार्क में प्रतिदिन सुबह योग शिविर एवं पार्क में आने वाले महिलाओं और पुरुषों को भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ झंडा वितरण कार्यक्रम। सुबह 6:15 बजे किया गया।

जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने बताया कि इसी क्रम में नेहरू पार्क में पतंजलि योग समिति के योग साधकों को, श्रद्धा एन्क्लेडस, रॉयल रेजीडेंसी, कमल हाइट्स, प्रभात फेरी गांधी चौक, प्रभात फेरी बस स्टैंड, श्री गोपाल गौशाला, जीबी मोदी स्कूल, आदर्श बाल निकेतन स्कूल सहित अन्य स्थानों पर भी तिरंगे झंडों का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.