Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर (17 अक्टूबर 2025)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में अनौपचारिक कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली के पावन पर्व के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को दीप पर्व की मिठाई भी वितरित की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पावन पर्व है। उन्होंने दीपावली पर सभी के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारीगण और कर्मचारीगण मौजूद रहे।