Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

12 नवंबर को होगा जिला परिषद की साधारण सभा का आयोजन

जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख की अध्यक्षता में होगी बैठक

जयपुर, (11 नवंबर 2025)। जिला परिषद सभागार में बुधवार, 12 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे विशेष साधारण सभा की बैठक होगी। जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में बिजली, पानी, सड़क, रसद सहित आमजन से जुड़े अन्य अहम बिन्दुओं पर चर्चा होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने बताया कि बैठक में पंचायतीराज संस्थानों को हस्तांतरित पांच विभागों के कार्य कलापों, विगत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पूरक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अनुमोदन एवं पट्टा पत्रावलियों का अनुमोदन सहित अध्यक्ष महोदया की अनुमति से अन्य बिन्दुओं पर मंथन किया जाएगा।

बैठक में जिला परिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.