Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लक्ष्मणगढ़ की पहली महिला जिसने पावर सेक्टर में बढ़ाया कदम

लक्ष्मणगढ़ निवासी हैदराबाद प्रवासी शीला बागड़ी ने बढ़ाया उधोग जगत में कदम

लक्ष्मणगढ़,(16 दिसंबर 2024)। उधोग व व्यापार जगत में ज्यादातर पुरुष वर्ग का ही दबदबा रहा है लेकिन जिन महिलाओं ने इस क्षेत्र में कदम रखा उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर परचम लहराया है।
ऐसा ही एक नाम है लक्षमनगढ के नामी-गिरामी परिवार बागड़ी परिवार की बहू शीला बागड़ी का। जिसने अपने पति महेश बागड़ी की होंसला अफजाई के बाद उधोग जगत में कदम रख लक्ष्मणगढ़ के इतिहास में एक नया इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड कायम करते हुए कीर्तिमान बनाया है। बागड़ी ने अपने ससुरजी समाजसेवी भामाशाह उधोगपति स्व. आनंद कुमार बागड़ी के नाम से कंपनी बनाकर पावर सेक्टर में कदम बढ़ाते हुए श्री आनंद पावर सिस्टम के ब्रांड सिक्योर प्राइम को इलैक्ट्रोनिक क्षेत्र में लांच कर देश-विदेश में लोकप्रियता हासिल की है। बागड़ी महिलाओं के लिए एक बड़ा संदेश दिया कि यदि मन में कुछ करने की इच्छा हो तो हर कठिन काम को आसान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी सभी तरह के वोल्टेज स्टेबलाइजर बना रही है जिसमें डीजे,एसी, टीवी,फ्रीज के साथ ही एग्रीकल्चर मे काम आने वाले मोटर स्टार्टर , प्रीवेंटर का प्रोडक्शन सिक्योर प्राइम के नाम से लांच कर देश-विदेश में बिक्री कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.