Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र पर विशेष कार्यशाला का आयोजन

बेहतर पर्यावरणीय स्वीकृति तंत्र से होगी सस्टेनेबल ग्रोथ- अध्यक्ष, एसईआईएए

जयपुर, (4 दिसंबर 2025)। राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (एसईआईएए) एवं राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (एसईएसी) द्वारा पर्यावरण स्वीकृति तंत्र में आ रही समस्याओं के जल्द निस्तारण के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरुवार को राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड वाइल्डलाइफ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, जयपुर में किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीईटी) के मान्यता प्राप्त कंसल्टेंट्स को जानकारी दी गई।

एसईआईएए के अध्यक्ष मुनिश कुमार गर्ग ने कहा कि सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए पर्यावरण स्वीकृति तंत्र को मजबूत और प्रभावी बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसमें आ रही समस्याओं के जल्द निस्तारण के उद्देश्य से कंसल्टेंट्स के लिए इस क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया ताकि परियोजनाएं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित हो सकें। गर्ग ने बताया कि इस कार्यशाला में पर्यावरणीय स्वीकृति से जुड़े नवीनतम नियमों, प्रक्रियाओं तथा तकनीकी आवश्यकताओं के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान केस स्टडी जैसे सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला में शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं पदेन सदस्य सचिव, एसईआईएए विजय एन, एसईआईएए के सदस्य मनफूल सिंह, एसईएसी प्रथम के अध्यक्ष अजय गुप्ता, सहित एसईआईएए एवं एसईएसी के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.