Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
स्वयं सहायता समूह महिलाओं को मिली ऑर्गैनिक वर्मी–कम्पोस्ट मशीन की सौगात
हरित विकास के साथ-साथ आजीविका को भी मिलेगा बढ़ावा
जयपुर, (12 दिसंबर 2025)। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा शुक्रवार को स्थित मोती डूंगरी मंदिर परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीविका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर निगम जयपुर एवं राजीविका के संयुक्त प्रयास से स्वयं सहायता समूह (SHG) महिलाओं को ऑर्गैनिक वर्मी–कम्पोस्ट मशीन प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा तथा स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा गिरि ने मशीन का शुभारंभ किया एवं मोती डूंगरी महंत जी द्वारा तिलक एवं पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का मंगल आरंभ हुआ। मशीन के फ्लैग-ऑफ के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर, राजीविका, प्रीति सिंह सहित राज्य स्तर के समस्त अधिकारी तथा जिले से DPM जयपुर अनुपमा सक्सेना उपस्थित रहीं।
नगर निगम जयपुर एवं राजीविका के संयुक्त प्रयास से विधानी पंचायत की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को यह मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से मंदिरों, सामुदायिक स्थलों तथा बाजार क्षेत्रों से एकत्रित पुष्प सामग्री का पुनः उपयोग करते हुए उच्च गुणवत्ता वाला जैविक वर्मी–कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों तथा बागवानी समूहों को पर्यावरण-अनुकूल एवं रसायनमुक्त खाद प्राप्त होगी।
इस पहल से SHG महिलाओं की आजीविका, उद्यमशीलता, कौशल-विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक पहचान को नई शक्ति मिलेगी। साथ ही, गांव स्तर पर रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रेरणा CLF से जुड़ी महिलाएँ इस महत्वपूर्ण और नवाचारी पहल से अत्यंत उत्साहित व प्रफुल्लित दिखीं, जो महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता प्रबंधन और हरित विकास की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है।